लखीमपुर खीरी। खीरी में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े कम नहीं हो रहे, बल्कि मंगलवार को भी 69 कोरोना संक्रमित नए केस मिले हैं। वहीं धौरहरा के इछवारा गांव निवासी एक संक्रमित 37 वर्षीय महिला की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। लखीमपुर तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा 55 संक्रमित मिले हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमितों के नए केस मिल रहे हैं।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 157 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमे 36 पॉजिटिव एवं 121 निगेटिव रिपोर्ट हैं। इसके अलावा सात अन्य लैब एवं 26 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। कुल 69 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। लखीमपुर तहसील के मोहल्ला संकटा देवी में एक, सीएचसी फरधान में दो, रानीगंज में दो, राजगढ़ में दो, अर्जुनपुरवा में दो, ओदरहना में एक, पुरानी गल्ला मंडी में एक, कोढै़या में एक, मकसोहा में एक, संतोषनगर में 14, रामेश्वरपुरम में चार, ऑफिसर्स कॉलोनी में एक, राजापुर में एक, हर्षी बंगला में एक, आवास विकास कॉलोनी में तीन, सब्जी मंडी में एक, मौर्य कॉलोनी में दो, सिसैयापुरवा में दो, जमैठापुरवा में एक, गोविंदनगर में एक, सिकटिहा में एक, शास्त्रीनगर में एक, गढ़ी रोड काशीराम कॉलोनी में एक, जिला कारागार में एक, एसएसबी कैंप में एक, मोतीपुर में एक, गढ़रुवा में एक, छाउछ में एक, अर्जुनपुरवा में एक, पचपेड़ा में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील धौरहरा के सीएचसी में एक फार्मेसिस्ट, चक मूसेपुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकर्णनाथ के बिजुआ में एक, बांकेगंज में एक, पूर्वी दीक्षिताना में एक, सिकंदराबाद में एक, तहसील पलिया के भीरा में एक, तहसील मितौली के मैगलगंज में एक, तहसील मोहम्मदी के बरैचा में एक और कोतवाली में एक पुलिसकर्मी संक्रमित मिला है। चार संक्रमित मरीजों की ट्रेसिंग चल रही है। जनपद में अब तक कुल 2792 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 2095 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में कुल 662 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 35 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
सीएचसी में मिला कोरोना पॉजिटिव, पांच घंटे बंद रही ओपीडी
पलियाकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में एक पुरुष स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्टाफ में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीएचसी की ओपीडी बंद कराकर पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराया गया। लगभग पांच घंटे के बाद ओपीडी सेवा शुरू हो सकी। जिसके कारण मरीजों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सीएचसी के कांउसलर अंकित दीक्षित ने बताया कि स्टाफ नर्स के संपर्क में आने वाले 28 लोगों को चिह्नित किया गया है जिनकी जांच कराई जाएगी। उधर पांच घंटे ओपीडी बंद रहने से मरीजों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।