फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों के संक्रमित मिलने पर कोर्ट 48 घंटे के लिए बंद

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी कचहरी परिसर का पुलिस फोर्स के साथ जायजा लेते एएसपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमित सिपाहियों के मिलने के बाद शनिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने जिला जज शिव शंकर प्रसाद से मुलाकात की और पत्र देते हुए अदालतें बंद करने का अनुरोध किया। इस पर जिला जज ने 48 घंटे के लिए कोर्ट बंद करने का आदेश दिया है। इधर, एएसपी अरुण कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ कचहरी परिसर का जायजा लेते रहे। इससे कचहरी परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे अफसरों का काफिला भारी फोर्स के साथ अचानक कचहरी परिसर पहुंचा इससे परिसर में अफरातफरी मच गई। परिसर में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। कुछ देर बाद नगर पालिका कर्मी मशीन लेकर कचहरी पहुंच गया और परिसर को सैनिटाइज करने लगे। इस बीच डीएम और एसपी जिला जज से मिले और उन्हें एक पत्र देते हुए कहा कि कुछ सिपाही कोरोना संक्रमित मिले है इसके मद्देनजर कचहरी परिसर को सैनिटाइज किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कुछ समय के लिए कोर्ट को बंद करने का अनुरोध किया। इस पर जिला जज ने कोर्ट को 48 घंटे के लिए बंद करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें