फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ संक्रमित मिलने से प्रशासन में हड़कंप

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कई दिनों की शांति के बाद शनिवार की शाम को आई 402 लोगों की रिपोर्ट में तीन बच्चों समेत नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 393 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। एक साथ नौ केस संक्रमित मिलने से प्रशासन में हड़कंप है। एक कोरोना पॉजिटिव बालिका शहर से सटे सलेमपुर कोन के मोहल्ला अमर विहार कालोनी में होम क्वारंटीन थी। जबकि शेष आठ केस मोहम्मदी क्षेत्र में मिले हैं।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार को आई रिपोर्ट में जो नौ लोग संक्रमित मिले हैं, उनके परिवारों में पहले कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। इससे यह परिवार के लोग भी संक्रमण का शिकार हो गए। मोहल्ला अमर विहार कॉलोनी की महिला 30 जून को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई गई थी, जिसे लखनऊ में भर्ती कराया गया था। परिवार के सदस्यों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें बालिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। शेष आठ केस मोहम्मदी क्षेत्र के हैं, जो वार्ड नंबर 23 मोहल्ला सरैया के निवासी हैं। इनमें से चार कोरोना पॉजिटिव केस एक मकान में मिले हैं, जिनमें एक बालक, एक बालिका और दो महिलाएं शामिल हैं। जबकि दूसरे मकान में दो महिलाएं और तीसरे मकान में एक महिला एवं एक पुरुष कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम ने बताया कि सभी आठों संक्रमित आपस में रिश्तेदार हैं, जो होम क्वारंटीन में हैं। इस प्रकार जनपद में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 126 हो गई है, जिसमें उपचार के बाद 107 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 19 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें