फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से लौटे 264 भारतीय श्रमिक क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। नेपाल में काम करने गए 264 प्रवासी भारतीय श्रमिक धौरहरा पहुंचे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि नेपाल राष्ट्र से प्रवासी भारतीय श्रमिकों का तहसील धौरहरा में आने का सिलसिला जारी है। तीन दिन में तहसील में कुल 264 प्रवासी भारतीय श्रमिक नेपाल से सपरिवार आ चुके हैं, जिन्हें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय इंटर कॉलेज धौरहरा में रखा गया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 140 और राजकीय इंटर कॉलेज में 124 व्यक्तियों को क्वारंटीन किया गया है।
क्वारंटीन प्रवासी गर्भवती महिला को भेजा अस्पताल
धौरहरा नेपाल से अपने परिवार के साथ लौटी गर्भवती प्रवासी महिला खातुना क्वारंटीन थी। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉक्टर ने बताया कि उसकी डिलीवरी 2-3 दिनों के अंदर होने वाली है। एसडीएम एस सुधाकरन ने महिला को सीएचसी में शिफ्ट कराया है। एसडीएम ने बताया कि गर्भवती महिला की डॉक्टर की टीम अलग से निगरानी कर रही है। सीएचसी अधीक्षक सुभाष वर्मा ने बताया कि नौ माह पूरे हो चुके है। किसी भी समय डिलीवरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें