फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरगोविंदपुर से सटे तीन गांवों में 1719 लोगों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र की पंचायत ग्रंट नंबर 14 के हरगोविंदपुर में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हरकत में आए प्रशासन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने इससे सटे तीन गांवों में लोगों में कोविड-19 की जांच के लिए डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया गया। एसडीएम गोला अखिलेश यादव के निर्देशन में एसीएमओ डॉ. एसके चक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों गांवों के 336 घरों के 1719 लोगों की जांच की गई। जिसमें एक बाहरी व्यक्ति बीमार मिला। गांव के अन्य लोग स्वस्थ पाए गए।
विज्ञापन

बांकेगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. केके रंजन ने बताया कि हरगोविंदपुर गांव में कोरोना पॉजिटिव युवक के मिलने के बाद सीएचसी की सर्विलांस टीम ने शुक्रवार और शनिवार को हरगोविंदपुर गांव के अलावा इससे सटे मुल्लापुर और बोझवा के 336 घरों का डोर-टू-डोर सर्वे कर 1719 लोगों की जांच की गई। जिसमें 80 लोग बाहर से आए थे। इसमें मुल्लापुर गांव में बाहर से आया एक युवक बीमार मिला, जिसे होम क्वारंटीन कर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही दो दिन में मुल्लापुर और बोझवा गांव से क्रमश: 14 और नौ लोगों के सैंपल भेजे गए हैं।
डॉ. रंजन ने बताया कि हरगोविंदपुर में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद तीनों गांवों में 336 परिवारों में हुई जांच के बाद अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए। बावजूद इसके ग्रामीणों को एहतियात बरतने के कहा गया है। उन्होंने बताया संबधित गांवों में सीएचसी की सर्विलांस टीम के अलावा एएनएम, आंगनबाड़ी और आशा वर्कर को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें