फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेन्मेंट जोन: सिंगनिया में बैरीकेडिंग बनी दिखावा..घरों में बैठने की बजाय घूम रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। सिंगनिया गांव के कंटेन्मेंट जोन में शामिल होने के बाद देर से ही सही गांव की कुछ गलियों को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया। सीओ सदर विजय आनंद और कोतवाल अजय प्रकाश मिश्रा ने सोमवार की शाम गांव का जायजा लिया। लोगों को घरों से न निकलने की हिदायत भी दी। इसके विपरीत मंगलवार को घरों में बैठने के बजाया लोग घूमते नजर आए। बैरिकेडिंग भी शोपीस साबित हुई। ऐसे में जिम्मेदार भी आंखें मूंदे रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी सिर्फ सोमवार को दिखे, मंगलवार को गांव में कोई झांकने तक नहीं पहुंचा। करीब ढाई हजार आबादी वाले गांव में चहलपहल बनी रही। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। बताते चलें कि रविवार रात 69 लोगों की कोरोना रिपोर्ट में सिंगनिया गांव का युवक संक्रमित मिला था, जो 28 मई को दिल्ली से गांव लौटा था। संक्रमित युवक को नकहा ब्लॉक के जगसड़ एल वन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने उसके पड़ोसी और परिवार के सदस्यों की सैंपलिंग कराई है, जिनकी अभी रिपोर्ट आनी बाकी है।
कंटेन्मेंट जोन में लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों और पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। सभी लोग अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए स्वयं लॉकडाउन के नियमों का पालन नियमित तौर पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें