फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभावित कोरोना संक्रमण को लेकर 24 लोगों के भेजे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना की संभावना के चलते गुरुवार को 24 लोगों के सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। जबकि 51 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना की संभावना के चलते गुरुवार को जिले के कई क्वारंटीन सेंटरों से 24 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इनके अलावा 91 लोगों के सैंपल अब तक भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 53 (50 निगेटिव और तीन पॉजिटिव) लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है और 38 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं दूसरी ओर शासन ने सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

गुलरिया के क्वारंटीन सेंटर से युवक भागा
बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र के गांव पहाड़ापुर निवासी सूरज पुत्र प्रकाश कुछ दिन पहले ही बाराबंकी जिले से वापस आया था, जिसे गुलरिया के प्राथमिक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में रोका गया था। कोरोना के संभावित लक्षण देख सूरज को जांच के लिए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। गुरुवार को एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही सूरज दीवार से कूदकर भाग गया। इससे क्वारंटीन सेंटर में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि जल्द ही युवक को तलाश कर जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें