फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन न करने वालों को पकड़ा, हिदायत देकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज। नेशनल हाईवे 24 पर एसडीएम मोहम्मदी स्वाति शुक्ला की अगुवाई में सामाजिक दूरी न बनाने वाले दुकानदारों व ग्राहकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को लाठियों से जमकर खदेड़ा। कुछ देर बाद हिरासत में लिए गए लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि एसडीएम को शिकायतें मिल रही थी कि कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर सड़कों पर अनावश्यक टहल रहे है। साथ ही दुकानदार व ग्राहक भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। जिस पर शनिवार की शाम एसडीएम पुलिस के साथ नेशनल हाईवे 24 पर पहुंची। इस दौरान बेवजह सड़कों पर टहल रहे लोगों को खदेड़ा। वहीं सामाजिक दूरी न बनाने पर कई दुकानदारों व ग्राहकों को बस में बैठा लिया। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम के साथ तहसीलदार विकास धर दुबे, प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें