फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाई जाएगी बैसाखी व शब-ए-बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मस्जिदों में नमाज पढ़ने के मामले सामने आने के बाद शनिवार को धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। उन्होंने कोरोना से जंग में सामाजिक दूरी बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी से सहयोग की अपील की। इस दौरान जहां सिख धर्मगुरुओं ने सार्वजनिक तौर पर बैसाखी न मनाने की बात कही तो मुस्लिम धर्मगुरुओं का कहना था कि शब-ए-बरात पर घरों में ही इबादत की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए सामाजिक दूरी बनाने के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने प्रोजेक्टर पर फिल्म के माध्यम से कोरोना के फैलने के कारणों के बारे में जानकारी दी। एसपी पूनम ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सभी धर्मगुरुओं से लोगों को सामाजिक दूरी बनाने में सहयोग की अपील की। लॉकडाउन की अवधि में और इसके बाद भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सावधानी बरतने के लिए कहा। सिख धर्मगुरुओं ने कहा कि महामारी को देखते हुए सार्वजनिक तौर पर 13 अप्रैल को बैसाखी नहीं मनाने का फैसला किया गया है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने घर में ही नमाज अदा करने और आगामी सप्ताह में शब-ए-बरात पर रोशनी न करके घरों में ही इबादत करने का फैसले के बारे में जानकारी दी। बैठक में एसीएमओ डॉ आरपी दीक्षित, श्यामकुमार तिवारी, संजय गुप्ता कन्हैया, मौलाना इशहाक, अशफाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें