पसगवां (लखीमपुर खीरी)। क्वारंटीन सेंटर से लापता होने पर उचौलिया पुलिस ने नौ ग्रामीणों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
पसगवां कोतवाली पुलिस चौकी उचौलिया क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बरनैया में बने क्वारंटीन सेंटर से राजीव, प्रेमपाल, रजनीश, इरफान, राजेश, सरनाम, अवधेश, कमल किशोर और राहुल लापता हो गए। चौकी इंचार्ज हर्षित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के तलाशने पर भी नहीं मिले। उन्होंने बताया कि लापता हुए ग्रामीणों के विरुद्ध धारा 188/ 271 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्वारंटीन सेंटर से कुछ लोग चुपके से निकल जाते हैं। यह ठीक नहीं है। अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो प्रशासन को बताएं। उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। पसगवां में क्वारंटीन सेंटर से गायब हुए नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
-पूनम, एसपी