फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक व्यक्ति दोबारा पॉजिटिव हुआ

विज्ञापन
Corona in Khiri
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के नए मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। बुधवार को 27 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि पहले से संक्रमित एक व्यक्ति की दोबारा पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लैब से कुल 1156 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 18 पॉजिटिव एवं 1138 नेगेटिव हैं। वहीं एक अन्य लैब एवं आठ एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन

तहसील लखीमपुर खीरी के करमुलहापुर रजागंज में एक, पंजाबी कॉलोनी में दो, दाउदपुर में एक, शाहपुरा कोठी में दो, मिश्रापुरम, न्यू डॉन बॉस्को के निकट दो, पटेलनगर में एक, रामनगर में एक,
शिव कॉलोनी में एक, किशोरनगर में एक, तहसील पलिया के देवराही में दो, अहिरान प्रथम में पांच, एसएसबी गदनिया में एक, सिंगहिया, दुधवा रोड में दो, तहसील निघासन के एसएसबी कैंप तिकोनिया में एक, तहसील मोहम्मदी के मोहम्मदी बाजार में एक, जस मंडी में एक, तहसील गोला गोकरननाथ के सीएचसी गोला में एक संक्रमित मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें