फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कांग्रेस अनर्गल प्रचार कर सेना का तोड़ रही मनोबल’

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को कस्ता विधानसभा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल रैली कर सावन माह की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने और घर से बाहर मास्क लगाकर निकलने की नसीहत दी।
विज्ञापन

केंद्र, प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि जागरूक व सतर्क रहकर कोरोना को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज देकर गरीब पटरी दुकानदारों को दस हजार रुपये देने का एलान किया। किसान सम्मान निधि से किसानों को, रोजगार सृजन के लिए 40 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की। किसानों को फायदा पहुंचे इसके लिए मंडी एक्ट में संशोधन कर फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया, एक करोड़ श्रमिकों को गांवों में रोजगार देकर सम्मान किया। सीमा पर चीन के दुस्साहस को सेना ने कड़ा जवाब दिया। मगर, कांग्रेस अनर्गल प्रचार कर सेना का मनोबल तोड़ रही है, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, रमेश चंद्र मिश्रा, आईटी के शौर्य सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें