बरेली। जिले में तैनाती के दौरान अपने मिलनसार व्यवहार को लेकर लोगों के बीच लोकप्रिय रहे रिटायर्ड एडीएम मुबीन खान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बुधवार को उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया गया। परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।
मूलरूप से हल्द्वानी (उत्तराखंड) के रहने वाले मुबीन खान की नौकरी का अहम हिस्सा बरेली में बीता। वह यहां नायब तहसीलदार के रूप में सेवा में आए। फिर तहसीलदार, एसडीएम, एडीएम और अपर आयुक्त आदि पदों पर तैनात रहे। वह शहर के खुशबू एन्क्लेव में मकान बनाकर रह रहे थे। मंगलवार को बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। बुधवार को उन्हें सुपुर्देखाक किया गया। परिवार में पत्नी नजमा खान के अलावा दो बेटियां हैं। इनमें से एक बेटी की वह शादी कर चुके थे। ब्यूरो