कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
लखीमपुर खीरी। जिले में चल रहे खाद संकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।
ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है कि खाद न मिलने से बुंदेलखंड में कई किसानों ने आत्महत्या कर ली है। जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही। कहीं बाढ़ के कारण फसल बर्बाद हो रही है तो कहीं खाद न मिलने से फसल खराब हो रही है, बावजूद इसके सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने में जुटी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। धरने को संबोधित करते हुए मोहन चंद्र उप्रेती, पंकज शुक्ला, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज मौर्य, शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। धरना प्रदर्शन में मंजू मिश्रा, कोमल सिंह, वरुण चौधरी, कमलजीत सिंह, अब्दुल रहीम, ओमप्रकाश सिंह, रविंद्र भार्गव, अखिलेश यादव, रवि गोस्वामी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रेम कुमार वर्मा महिपाल यादव, रवि तिवारी, तेजपाल सिंह बिट्टू, नागेंद्र बहादुर आदि मौजूद रहे।