फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी रोड के निर्माण के लिए कांग्रेस ने निकाला शांति मार्च 

Sat, 19 Mar 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
शां‌‌ति माच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन 
विज्ञापन

शहर की सबसे जर्जर गढ़ी रोड के निर्माण के लिए शनिवार को कांग्रेस ने शांति मार्च निकाला और नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र बहादुर सिंह ने गढ़ी रोड का निर्माण कार्य न होने के लिए प्रशासन और नगर पालिका दोनों को जिम्मेदार ठहराया। साथ राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर गढ़ी रोड और गोला रोड से मिदनियां होते हुए निघासन रोड तक बाईपास बनवाने की मांग की। 
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समीपवर्ती गांव गढ़ी से शांति मार्च निकालते हुए गढ़ी रोड, इमली चौराहा, कचहरी रोड से होते हुए विलोबी मैदान पहुंचे। जलूस के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथ में नारा लिखी तख्तियां थीं। तख्तियों पर लिखा था कि स्कूली बच्चे रहे पुकार गढ़ी रोड का हो निर्माण। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि गढ़ी रोड के निवासियों ने सामूहिक रूप से यह तय किया है कि जब तक गढ़ी रोड और गोला रोड से मिदनियां होते हुए निघासन रोड तक बाईपास का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक समय-समय पर शांति मार्च और धरना-प्रदर्शन किया जाता रहेगा। जिलाध्यक्ष ने प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सड़क और बाईपास का निर्माण कराने की मांग की है। इस दौरान प्रवक्ता डीके दीक्षित, कुंवर शांतनु सिंह, सुरेश चंद श्रीवास्तव, दिलीप पासवान, प्रदीप कुमार, शिव कुमार सिंह, नीरज वाजपेयी, अशोक भदौरिया, अमरेंद्र सिंह, हरेंद्र बहादुर सिंह, मनोज तिवारी, रवि गोस्वामी, सौरभ शर्मा, नीरज मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें