फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकली

Sat, 19 Mar 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
शााभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भजन कीर्तन और जयघोष से श्याम भक्ति में डूबा शहर
विज्ञापन

खाटू श्याम के प्रति श्रद्धा और विश्वास की प्रतीक निशान यात्रा श्याम प्रेमियों  ने बड़ी ही श्रद्धा के साथ निकाली। यह निशान यात्रा सदर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर हीरालाल धर्मशाला, बस स्टेशन रोड, अस्पताल रोड और मेन रोड होते हुए मारवाड़ी मंदिर स्थित खाटू श्याम मंदिर में समाप्त हुई। जहां निशान स्थापित किए गए। 
निशान यात्रा के एक दिन पहले श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ कर निशान हनुमान मंदिर में जमा किए। शनिवार सुबह सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इसी मंदिर से निशान यात्रा शुरू की। निशान यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल रहे। सभी के हाथों में बड़े-बड़े केसरिया ध्वज थे। निशान यात्रा में खाटू श्याम की भव्य झांकी शामिल रही। निशान यात्रा में शामिल लोग भजन कीर्तन और खाटू श्याम का जयघोष कर रहे थे। महिलाएं भक्ति गीतों पर नृत्य कर रहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम भक्तों ने बताया कि फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष एकादशी को खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली जाती है। मान्यता है कि निशान यात्रा निकालने से घर में सुख समृद्धि आती है। शहर में प्रति वर्ष इसी दिन निशान यात्रा निकाली जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें