फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मान और व्यंजक के सवालों ने उलझाया

Mon, 09 Mar 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रखर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीबीएसई की 12वीं कक्षा के गणित विषय की परीक्षा जिले के केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा से पहले केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

पेपर देकर बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर संतोष नजर आया। हालांकि, कुछ छात्रों ने मान और व्यंजक से जुड़े सवालों को थोड़ा उलझाने वाला बताया। सीबीएसई के जिला कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से किसी भी परीक्षार्थी के पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली। इस परीक्षा के लिए 922 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 916 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि छह अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया जाने लगा था।
परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुसार था और कोई भी सवाल सिलेबस से बाहर का नहीं आया। हालांकि मान और व्यंजक से जुड़े कुछ सवालों को हल करने में समय लगा, लेकिन समझ में आने के बाद उन्हें हल कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

समुच्चय के विकल्प वाले सवालों को समझने में कुछ देर लगी। हालांकि समझ में आने के बाद उत्तर दिए गए। सभी सवाल हल किए हैं।
-प्रखर
-

प्रश्नपत्र में आव्यूह संबंधी पूछे गए सवाल अच्छे थे। इसके अलावा मान और व्यंजक के सवालों ने जरूर उलझाया, लेकिन फिर भी सब कुछ सही रहा।
-कृष्णा सिंह


अवकल समीकरण के सवालों को लेकर पूरे साल अभ्यास किया था। हालांकि प्रश्नपत्र देखने के बाद कोई भी सवाल फंसने लायक नहीं था।
-ओजस्वी शुक्ला


गणित विषय की तैयारी को लेकर कोचिंग के साथ ही अतिरिक्त कक्षाएं ली थीं। पेपर सही आया। सभी सवालों के जवाब दिए हैं।
-अदिति

प्रखर

प्रखर

प्रखर

प्रखर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें