फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घटिया निर्माण पर भड़के लोग, काम रुकवाकर किया प्रदर्शन

Mon, 09 Mar 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के मोहल्ला बरबंडा और सिगहिया में डूडा की तरफ से कराए जा रहे विकास कार्यों में मानकों की अनदेखी पर सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी सड़क और नाले के पास एकत्र हो गए और निर्माण कार्य में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने निर्माण कार्य में सही अनुपात में मसाले का प्रयोग नहीं किया और सड़क की पटरी बिछाने से पहले जरूरी आधार सामग्री भी नहीं डाली गई। सोमवार को जब लोगों ने देखा कि नाले के किनारे बिना किसी ठोस आधार के ही पटरी बिछाई जा रही है तो उनका आक्रोश बढ़ गया।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि इससे पहले भी नाली निर्माण में पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था। उस समय डूडा की पीओ संगीता से शिकायत की गई थी। उन्होंने ठेकेदार को काम में सुधार के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से घटिया सामग्री का उपयोग शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को लोगों ने काम रुकवाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। विरोध की सूचना मिलने पर ठेकेदार पीयूष गुप्ता मौके पर पहुंचे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने खराब काम को उखाड़कर दोबारा मानकों के अनुसार निर्माण कराने के निर्देश दिए।
प्रदर्शन के दौरान मनोज कुमार, बाबूराम, मेवालाल, राजेश कुमार, राधे, छोटेलाल, बाबू, सलारू, राजू, बडकनने, श्री भगवान और गोकरन सहित दर्जनों मोहल्लावासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें