फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की चौपाल में आई 130 शिकायतें 

Thu, 19 May 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-मोहम्मदी।
विज्ञापन
चाोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पसगवां ब्लाक के किरियारा गांव में लगाई गई थी चौपाल
विज्ञापन

पसगवां ब्लाक के गांव किरियारा में आयोजित महिला चौपाल में आवास, शौचालय, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, यौन शोषण के प्रकरणों समेत कुल 130 मामले आए। राज्य महिला आयोग की सदस्य आसमां सिद्दीकी ने महिलाओं की शिकायतें सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक बालिका अगर शिक्षित होती है तो अपने परिवार के साथ-साथ ससुराल जाकर भी वह अपने माता-पिता का नाम रोशन करती है। आवश्यकता पड़ने पर वह स्वरोजगार के माध्यम से अपना जीविकोपार्जन कर सकती है। इसलिए बालिकाओं को अच्छी तालीम देकर स्वावलंबी बनाएं। उन्होंने कहा कि शौचालय का निर्माण अवश्य कराएं ताकि आसपास का वातावरण दूषित न हो। चौपाल में डॉ आशुतोष कुमार,  जे के सिंह, राजपाल, अरुण कुमार, कय्यूम, वरुण शुक्ला के अलावा ग्राम प्रधान शुएबा बेगम, मोहम्मद अहमद, अफसर अली, जावेद खां, उमेश पाठक, हिकमत उल्ला खां, वकी उल्ला, वकीउल्ला, सुबराती खां सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें