फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया

Thu, 19 May 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
व‌िजेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजेता किए गए पुरस्कृत, स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक संघ ने किया उत्साहवर्धन
विज्ञापन

स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक संघ के तत्वावधान में जल संरक्षण विषय पर शहर के स्कूलों में हुईं पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को ग्रीन फील्ड एकेडमी की महेवागंज शाखा में हुए के एक समारोह में सम्मानित किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में बच्चों ने लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। 
शहर के लखनऊ पब्लिक स्कूल, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, ग्रीन फील्ड एकेडमी, चिल्ड्रेन्स एकेडमी, ज्ञानस्थली एकेडमी, नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज सहित कई स्कूलों के बच्चों ने जल संरक्षण विषय पर हुई पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें लखनऊ पब्लिक स्कूल के अमन वर्मा, अजय सिंह और सचिन वर्मा, चिल्ड्रेन्स एकेडमी की यशस्वी, ऋषि मिश्रा, पंकज मिश्रा, आयुषी तिवारी, हर्षी मिश्रा, शोभित गुप्ता, कुषाग्र, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की साक्षी गुप्ता, खुशी गुप्ता, गीतिका रस्तोगी, हिमांशी मिश्रा, नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज के यश दीक्षित, सादिया नाज, सिमरप्रीत, रनदीप अव्वल रहे। जिन्हें बृहस्पतिवार को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मूसाराम ऑटो सेल्स के प्रोप्राइटर दीपक अग्रवाल ने जल के महत्व के बारे में बताया और बच्चों के प्रयास की सराहना की। स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक संघ के अध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार जरूरी हैं। समारोह को मां काली सेवा संस्थान के संजय सिंह, नवभारत पब्लिक स्कूल के प्रबंधक स्वर्ण सिंह कंबोज, ग्रीन फील्ड एकेडमी के शैक्षिक निदेशक आलोक मिश्रा, माधव चिल्ड्रेन्स एकेडमी के प्रबंधक रितुराज वाजपेयी और ग्रीन फील्ड एकेडमी के प्रधानाचार्य केजी सक्सेना सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
बाल गृह के दोनों बच्चों को पढ़ाएगा विद्यालय प्रबंधक संघ
बाल गृह में रहकर कक्षा छह में अव्वल आने वाले राजू और कक्षा तीन के मेधावी बिजेन्द्र की समारोह में खूब सराहना हुई। दोनों बच्चों को सम्मानित करने के साथ स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक संघ के अध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव ने घोषणा की कि दोनों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में प्रवेश दिलाने के साथ संघ की ओर से पढ़ाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें