फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बालिका की दुष्कर्म और हत्या का सीएम ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र की बिटिया के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को सीएम योगी द्वारा संज्ञान लेने के साथ ही घटना हाईप्रोफाइल हो गई है। उधर, घटना के खुलासे के लिए बृहस्पतिवार को एसपी विजय ढुल भी देर रात तक क्षेत्र में डेरा डाले रहे, बावजूद इसके पांच दिन बीतने के बाद भी कोई सफलता हासिल नहीं हुई। उनका दावा है कि वह फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज पर काम कर रहे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन

20 जून को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की आठ वर्षीय बालिका का अस्त व्यस्त शव गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने हत्या की दर्ज रिपोर्ट में दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धाराएं बढ़ाई थीं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले का सीएम ऑफिस की तरफ से संज्ञान लिए जाने और सही वर्कआउट कर घटना के खुलासे के निर्देश के बाद ही दो दिन पहले डीएम डॉ. अरविंद चौरसिया, एसपी विजय ढुल और एसडीएम स्वाति शुक्ला बिटिया के गांव पहुंचकर गांव के हालात जाने थे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। इसके बाद से एसपी विजय ढुल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में डेरा डाले हैं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने दो टीमें और बढ़ाई हैं। अब कुल सात टीमें घटना के खुलासे में लगी हैं।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने पड़ोसी गांवों के लगभग 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया, लेकिन पांच दिन बाद भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। एसपी विजय ढुल ने बताया कि वह खुद क्षेत्र में मौजूद हैं। उन्हें कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
घटना के खुलासे के लिए दो टीमें और बढ़ाई गई हैं। अभी भी क्षेत्र में मौजूद हूं। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की थ्योरी पर काम कर रहे हैं। सभी लोकल एसएचओ, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस, एसओजी, एलआईयू, सीओ आदि सब लगे हैं। घटना के बारे में कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा होगा। - विजय ढुल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें