फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर बादलों की आवाजाही, शाम को हल्की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने आज भी जताई बारिश की संभावना
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। रविवार को सुबह से ही मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहा। दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही, जिससे कभी तेज धूप से लोग परेशान होते तो कभी बादलों की ओट में सूरज छिप जाता। दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। इसके बाद शाम को भी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह कुछ दिनों तक अच्छी बारिश हुई थी, जिससे किसानों को फायदा हुआ है। वहीं लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। अब इस सप्ताह में सोमवार को बारिश होने की 40 प्रतिशत संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मंगलवार को बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन बुधवार और बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय है, जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। शुक्रवार के बाद तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें