बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी करते ग्राहक-संवाद
लखीमपुर खीरी। दिवाली के बाद हल्की ठंड ने दस्तक दी तो कपड़ों का बाजार गर्म होने लगा है। कारोबारियों के चेहरों पर भी खुशी देखी गई है। बाजार गर्म स्वेटर और जैकेटों से सजने लगे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि इस बार अच्छी ठंड पड़ने की पूरी उम्मीद है। इसके लिए स्टॉक भी लगाया जा रहा है। ग्राहकों ने दुकान पर आकर गर्म कपड़े खरीदने भी शुरू कर दिए हैं। व्यापारी दिल्ली और लुधियाना से कपड़े लाकर बेच रहे हैं।
अक्टूबर जाने को है और सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ने लगी है। इस बार लोग अधिक ठंड पड़ने का अनुमान लगा रहे हैं। व्यापारियों ने भी गर्म कपड़ों से अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी है। व्यापारियों को इस बार अच्छी ब्रिकी होने का अनुमान है। इसलिए अभी से व्यापारी अन्य प्रदेशों से लगातार गर्म कपड़े मंगवा रहे हैं।
कपड़ा व्यापारी मनमीत सिंह ने बताया कि सहालग को देखते हुए लोग ब्लेजर की अधिक डिमांड कर रहे हैं। वहीं गर्म शर्ट और टी-शर्ट भी लोगों को लुभा रही हैं। ब्रांडेट जैकेट की भी इस बार अच्छी खासी मांग है। मौसम अगर ठंडा हुआ तो अच्छी ब्रिकी होने का अनुमान है।
-
सामग्री मूल्य (रुपये में)
जैकेट :: 1500-4000
ब्लेजर :: 1200 से 3500
वूलन टी-शर्ट :: 600 से 1500
ब्रांडेट जैकेट :: 1500 से 7000
गर्म शर्ट :: 600 से 2000
कुर्ता पैजाम :: 800 से 3000
थर्मल सेट :: 250 से 700