फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जनता से संवाद एवं समन्वय बनाएं कार्यकर्ताः धर्मपाल सिंह

Sat, 25 Oct 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते धर्मपाल  सिंह। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाजपा कार्यालय में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शनिवार को मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को भी जन-जन तक पहुंचने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

धर्मपाल सिंह ने बताया कि लौह पुरुष की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक से 25 नवंबर तक आठ किलोमीटर लंबी पदयात्राएं निकाली जाएंगी। इसी तरह 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम होगा। अन्य कार्यक्रम भी होंगे।
इसके अलावा धर्मपाल सिंह ने कहा, बूथ सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे बूथ समितियों, पन्ना प्रमुखों और जनता से संवाद एवं समन्वय बनाए रखें। इससे पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंच सकेंगी। कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि वे नियमित रूप से बूथ बैठकें करें, जनसंपर्क बढ़ाएं और कार्यक्रमों में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, योगेश वर्मा, शशांक वर्मा, सौरभ सिंह सोनू, अमन गिरि, मंजू त्यागी, प्रदेश कोऑपरेटिव उपाध्यक्ष मनीष साहनी आदि जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें