फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लिपिक-सभासद विवाद, दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन खीरी। नगर पंचायत निघासन में लिपिक और सभासद के बीच हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में किसी बात को लेकर लिपिक और सभासद के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्रता और हाथापाई के आरोप लगाए हैं। प्रभारी निरीक्षक आदित्य यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें