श्री राजेंद्र गिरि स्टेडियम में प्रदर्शन करते संविदा कर्मी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। बिजली विभाग में हो रही छंटनी के विरोध में आंदोलित संविदा बिजली कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। रविवार को श्री राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए विभागीय नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्मचारियों ने कहा, विभाग मनमानी तरीके से कार्यरत संविदा कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रहा है। इससे सैकड़ों परिवारों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। कर्मचारियों ने पुनः समायोजित करने की मांग की। इस मौके पर विकास कटियार, कलीम बेग, बाबी सिंह, अब्दुल लईक, दीपक वर्मा, अक्षय, जगतपाल, मनमोहन, मोनू गिरि, रवि सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद