फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कच्ची दीवार गिरने से कक्षा एक के छात्र की मौत

Sun, 31 May 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव जैती में आंधी और बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से कक्षा एक के छात्र कार्तिक (6) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर कार्तिक अपने दो भाई-बहनों के साथ घर में खेल रहा था। इसी दौरान आंधी और बारिश के बीच घर की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी से डेथ मेमो कोतवाली भेजा गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक कार्तिक परिवार का सबसे बड़ा बच्चा था।
तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया कि कार्तिक दीवार के पास खेल रहा था। इसी दौरान कच्ची दीवार गिरने से वह मलबे में दब गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दैवीय आपदा सहायता राशि की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें