फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 अगस्त तक चलेगा सीएम कन्या सुमंगला योजना का विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का विशेष अभियान 18 अगस्त से चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने समीक्षा की। योजना के जरिये बालिकाओं को छह किस्तों में 15 हजार धनराशि देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में ईओ, ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ अपने वीडीओ के जरिए यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्रों में कोई भी पात्र बालिका सीएम कन्या सुमंगला से वंचित न रहने पाए। उन्होंने एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित को निर्देश दिए कि वह सभी सरकारी चिकित्सालयों में जन्मी कन्याओं के जन्म एवं टीकाकरण वाले योजना के चरण उन्हें से लाभान्वित कराएं।
डीपीओ संजय कुमार निगम ने बताया कि कन्या के जन्म पर दो हजार, पूर्ण टीकाकरण पर एक हजार, कक्षा एक में प्रवेश पर दो हजार, कक्षा छह में प्रवेश पर दो हजार, कक्षा नौ में प्रवेश पर तीन हजार, कक्षा 12 के बाद डिप्लोमा कोर्सेज व स्नातक कक्षाओं में प्रवेश पर पांच हजार की धनराशि दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि दो बच्चे होने पर ही इस योजना का लाभ मिलेगा। दोनों कन्या होने पर दोनों को एवं एक कन्या होने पर एक को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें