लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/डाटा इंट्री ऑपरेटर की भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ हो गई। पहले दिन ही डीपीआरओ कार्यालय में आवेदन जमा करने के लिए अभ्यर्थियों का तांता लगा रहा। कुल 1165 पदों पर भर्ती होनी है।
ग्राम पंचायतों में प्रधान/सचिव के पास आवेदन फार्म जमा किए जा रहे हैं, जबकि ब्लॉक स्तर पर आवेदन पत्र जमा करने की जिम्मेदारी संबंधित ब्लॉकों के एडीओ को दी गई है। गांव में ही नौकरी मिलने की आस में बड़े पैमाने पर लोग आवेदन पत्र जमा कर रहे हैं।
डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि दो से 17 अगस्त 2021 तक आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे। अंकपत्रों व प्रमाण पत्रों की संबंधित बोर्ड द्वारा जांच कराई जाएगी। कोविड रिपोर्ट की जांच सीएमओ कार्यालय से कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस अभ्यर्थी के अभिलेखों में गड़बड़ी मिलेगी, उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। संवाद