फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जताया दु:ख

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने निघासन से तीन बार विधायक रहे निरवेंद्र कुमार मिश्रा मुन्ना की मौत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। पूर्व विधायक पर हमला और ऐसे में उनकी मौत हो जाना, जिले की जनता अपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस करेगी। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी लोगों को सख्त सजा देने की मांग की है, जिससे लोग निर्भीक होकर जीवन यापन कर सके।
विज्ञापन

विधायक की पीटकर हत्या शर्मनाक: नकवी
कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व वन मंत्री जफर अली नकवी ने कहा कि निरवेंद्र कुमार मिश्रा मुन्ना निघासन क्षेत्र के तीन बार लगातार विधायक रहे। जिस तरीके से दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। यह बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय है। जिले में अपराध की गतिविधियां चरम पर हैं। शासन का प्रशासन पर कोई अंकुश नहीं रह गया है, जो कि प्रदेश की भाजपा सरकार पर सवालिया निशान है। योगी सरकार सो रही है। पूर्व सांसद ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें