फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सप्लाई का बुरा हाल, छीना दिन का चैन और रातों की नींद

विज्ञापन
मझगईं में आंधी से गिरी धान की फसल। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई का बुरा हाल है। कई गांवों में तो एक माह से बिजली के दर्शन नहीं हुए हैं, ऐसे में लोगों का दिन का चैन और रातों की नींद छिन गई है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम तेज हवा और बारिश से कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। शहर में कई जगह बिजली की ट्रिपिंग बढ़ गई तो कई ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की रात अंधेरा रहा। गुरुवार को भी कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।
धौरहरा देहात और ईसानगर क्षेत्र में बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था
मंगलवार की रात से बिगड़ी बिजली व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए महकमा बृहस्पतिवार को भी जूझता रहा। ग्रामीण इलाकों में 24 में 18 घंटे विद्युत सप्लाई का आदेश है, लेकिन सब स्टेशन बेल्तुआ के अंतर्गत आने वाले गांवों में आम दिनों में भी महज आठ से 10 घंटे ही सप्लाई मिल पा रही है। इधर, उपकेंद्र बेल्तुआ के एसएसओ ने बताया कि 33 केवीए लाइन खराब होने से यह स्थिति बनी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि थोड़ा फाल्ट होने पर भी कई घंटे तक सप्लाई बंद कर दी जाती है। बुधवार की रात बिजली जाने पर करीब नौ बजे जब उपभोक्ताओं ने जेई जयकुमार को फोन करके सप्लाई के बारे में जानकारी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

इधर, जेई बेल्तुआ जयकुमार गौतम का कहना है कि लाइन में फाल्ट है, जिसे ठीक कराने के लिए कर्मचारी लगे हैं। फाल्ट मिलते ही जल्द सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
रहजनियां गांव में एक माह से बिजली सप्लाई बाधित
विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर की खराब व्यवस्था के कारण रहजनियां गांव में ग्रामीणों को करीब एक महीने से बिजली नहीं मिल पा रही हैै। कई बार जेई से शिकायत की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसी के चलते ग्रामीणों अखिलेश, धर्मेंद्र कुमार, आशुतोष, सोनपाल, नरेश, नरेंद्र आदि ने रोष दताया। इस मामले की शिकायत ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से भी की गई है।
बिजुआ में रात भर नहीं रही सप्लाई, दो सौ गांवों में छाया रहा अंधेरा
पलिया से बिजुआ बिजली उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए की लाइन में आई खराबी के चलते बिजुआ के दो सौ गांवों में ब्लैक आउट रहा। बुधवार शाम को तेज आंधी और बारिश होने से 33 हजार केवीए की लाइन में कई जगह खराबी आ गई थी। पलिया से भीरा तक आने वाली लाइन को सही कर लिया गया लेकिन भीरा से बिजुआ के बीच आए फाल्ट को ठीक नहीं किया जा सका। बाद में व्यवस्था में सुधार होने पर गुरुवार को सुबह 10 बजे सप्लाई चालू हो सकी।
संपूर्णानगर। बुधवार को यहां आंधी में चीनी मिल गेट के सामने शीशम का पेड़ गिर गया। इसके नीचे आने से एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तो बिजली के खंभे पर पेड़ गिरने से बिजली भी गुल हो गई।
तेज हवा से कई घरों के टिन शेड और छप्पर तहस-नहस
मझगईं बुधवार को तेज हवाओं के साथ तीन घंटे हुई बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। किसानों के खेतों में लहलहा रही धान और गन्ने की सैकड़ों बीघा फसल गिर गई । वहीं लोगों के घरों के ऊपर पड़ी टिन शेड और छप्पर भी उड़ गए। इससे लोग खुले आसमान के नीचे आ गए। तेज आंधी से कस्बे के पेट्रोल पंप के आफिस पर सागौन का पेड़ गिर गया। आंधी पानी ने क्षेत्र में किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें