फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शिफ्टिंग की सूचना पर रुपया निकालने को लगी भीड़

विज्ञापन
पलिया के थारू क्षेत्र सूंड़ा में डीसीबी बैंक में रूपया निकालने को लगी भीड़। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। थारू क्षेत्र के सूंड़ा गांव में स्थित जिला सहकारी बैंक का स्थानांतरण चंदनचौकी में करने का निर्णय लिया गया है। इसकी सूचना जब थारू क्षेत्र के लोगों को हुई तो बैंक में रुपये निकालने को भीड़ लग गई। काफी संख्या में थारू समुदाय के लोग अपने-अपने खातों से रुपया निकालने के लिए सुबह से लगे रहे। हालांकि शाखा प्रबंधक ने उनको समझाया कि केवल स्थानांतरण हो रहा है न कि बैंक बंद की जा रही है। लेकिन फिर भी पूरा दिन भीड़भाड़ लगी रही।
विज्ञापन

बता दें कि थारू क्षेत्र के सूंड़ा में स्थित एक मात्र बैंक जिला सहकारी को बैंक प्रबंधन द्वारा स्थानांतरण कर चंदनचौकी में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर इलाके के ग्राम प्रधानों ने उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखकर सूचित किया था कि थारू जनजाति इलाके में वैसे भी सुविधाएं न के बराबर हैं और जो हैं उन्हें भी छीना जा रहा है। इस बाबत एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद अजय मिश्र टेनी से भी मिलकर समस्या रखी लेकिन कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिल सका। उधर प्रबंधन का कहना है कि पिछले तकरीबन एक दशक से सूंड़ा में बैंक खुली है लेकिन शुरूआती दिनों से बैंक में केवल नुकसान ही हुआ है। उधर बैंक बंद होने की अफवाह थारू क्षेत्र में फैलने के बाद भारी संख्या में लोग रोजाना बैंक पहुंच रहे हैं और अपने खातों से रकम की निकासी कर रहे हैं। इसको लेकर बैंक में भीड़भाड़ भी देखी जा रही है। शाखा के मैनेजर प्रमोद कुमार दुबे ने भी ग्राहकों को बार-बार समझाया कि बैंक बंद नहीं हो रही है केवल उसका स्थानांतरण चंदनचौकी में किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी बैंक में भीड़ जमा हो रही है। इसको लेकर बैंक के सूत्रों ने बताया कि सूंड़ा बैंक को चंदनचौकी शिफ्ट किया जा रहा है। उम्मीद है कि एक सितंबर से चंदनचौकी में बैंक का संचालन शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें