फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन चतुर्भुजी के तहत किसान के खेत में बनवाया तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन चतुर्भुजी के तहत मनरेगा से लखीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सैदापुर देवकली में एक किसान के खेत में तालाब का निर्माण कराया गया है। सीडीओ अरविंद सिंह और उपायुक्त मनरेगा राजनाथ भगत ने सोमवार को गांव पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया है। सीडीओ ने कहा कि तालाब में मत्स्य पालन के साथ ही सिंघाड़ा की पैदावार करके किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। साथ ही इससे जल संरक्षण होगा और आवश्यकता के अनुसार खेत की सिंचाई भी की जा सकेगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सैदापुर देवकली के किसान सुरेश कुमार ने अपने खेत में तालाब निर्माण की इच्छा जताई थी, जिसके बाद ऑपरेशन चतुर्भुजी के तहत इस प्रोजेक्ट को मनरेगा से पूरा किया गया। इससे लॉकडाउन के दौरान मनरेगा जॉब कार्डधारकों को गांव में ही रोजगार मिला, तो वहीं तालाब बन जाने से जल संरक्षण की मुहिम को बल मिलेगा। सीडीओ अरविंद सिंह ने नवनिर्मित तालाब का निरीक्षण करने के बाद किसानों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि तालाब से न केवल जल संरक्षण होगा, बल्कि किसान अपने खेत की सिंचाई के साथ ही मत्स्य पालन और सिंघाड़ा की पैदावार करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगे। इस मौके पर बीडीओ संतोष कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें