फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज कम देने के आरोप में घिरा कोटेदार, कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। ग्राम पंचायत कल्लुआ के कोटेदार द्वारा अंत्योदय कार्डधारकों को कम अनाज दिए जाने का आरोप एसडीएम की जांच में सही मिला है। जिस पर एसडीएम स्वाति शुक्ला ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह को भेज दी है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि विक्रेता अंत्योदय कॉर्डधारकों को 35 किलोग्राम की जगह 30 किलोग्राम अनाज बांट रहा है। शिकायत मिलने पर एसडीएम स्वाति शुक्ला ने गांव पहुंचकर जांच की, जिसमें आरोप सही मिला। एसडीएम ने बताया कि कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए डीएम को जांच रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सुनौरा के कोटेदार की भी शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कोटेदारों को चेतावनी दी है कि अनाज वितरण में अनियमितता बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें