फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटन रविवार तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से शुक्रवार को जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश को देखते हुए दुधवा नेशनल पार्क शुक्रवार को पर्यटकों के लिए बंद रहा। एफडी संजय पाठक ने बताया कि रविवार तक पर्यटन बंद कर दिया गया है, पर्यटक सोमवार को मौसम ठीक होने पर पर्यटन कर सकेंगे।
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बारिश और सर्दी को देखते हुए शनिवार को कक्षा आठ तक के स्कूल बंद रहेंगे।
इसी क्रम में शहर क्षेत्र में जलभराव और जंगबहादुरगंज सहित कुछ इलाकों में झमाझम बारिश के साथ करीब 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। जिससे सरसों, आलू की फसलों को नुकसान पहुंचा है। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव किशुनपुरअजीत में बिजली गिरने से भैंस मर गई। वहीं मैगलगंज -लखीमपुर मार्ग स्थित बेहझम गांव के सामने सड़क पर दो पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। उधर, नेपाल के सुदूर पश्चिम के उच्च पहाड़ी क्षेत्र में गुरुवार रात से भीषण हिमपात और बारिश से जनजीवन ठप हो गया। बर्फबारी होने से डडेलधुरा मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। इससे लखीमपुर खीरी में गलन और बढ़ने की संभावना है। वहीं यहां से लोग बर्फबारी के देखने के लिए जाना भी शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें