जंगबहादुरगंज। पशुओं के लिए चारा लेने गए एक ग्रामीण का शव गांव के किनारे मिला। परिवार वालों ने बिजली गिरने से मौत होने की आशंका जताई है।
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनई निवासी नरेंद्र कुमार गौतम (45) शुक्रवार को सुबह 11 बजे जानवरों के लिए चारा लेने घर से गया था। शाम छह बजे तक घर न लौटने पर परिजन को चिंता हुई। तलाश करने पर उसका शव गांव के उत्तर पड़ा मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर कोई चोट के निशान नहीं है। मृतक के भाई गयाप्रसाद ने आशंका जताई है कि उसके भाई की मौत बिजली गिरने से हुई है। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस न घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई। संवाद