फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दवा लेकर रिश्तेदार के घर जा रही महिला को दो युवकों ने दबोच लिया। उसे खींचकर पास की झाड़ियों में ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना शनिवार की शाम करीब पौने सात बजे की है। गोला कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बताया कि वह बीमार रहती है। लखीमपुर शहर स्थित प्राइवेट अस्पताल में दवा लेने आई थी। उसके रिश्तेदार भंसड़िया रेलवे क्रॉसिंग की तरफ रहते हैं। देर होने के कारण वह पैदल जा रही थी। अंधेरा होने का लाभ उठाते हुए दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। शोर करने पर पिटाई की। जान से मार देने की धमकी देते हुए चुप करा दिया। एक युवक ने उसके हाथ से थैला छीनकर कुछ दूर पर फेंक दिया। दोनों उसे खींचकर कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों में ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। महिला ने युवकों के जाने के बाद यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। इस पर पुलिस महिला को लेकर सदर कोतवाली आई। पीड़ित महिला ने पुलिस को अज्ञात दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें