फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दस लाख की सिगरेट मिलीं, नकली होने का दावा

Sat, 08 Aug 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की संकटा देवी स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार को कंपनी कर्मचारियों और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। दो-तीन दुकानों से अलग-अलग ब्रांड की करीब 10 लाख रुपये कीमत की सिगरेट बरामद हुईं। पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि सिगरेट नकली हैं या असली। बरामद माल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दिल्ली से आए स्क्वाड्रिस्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने सूचना दी थी कि संकटा देवी क्षेत्र के कुछ दुकानदार नकली सिगरेट बेच रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कंपनी कर्मचारियों के साथ सब्जी मंडी की दो-तीन दुकानों पर छापा मारा। यहां कैपस्टन, गरम गोदाम समेत कई ब्रांड की सिगरेट बरामद हुईं।
कंपनी कर्मचारियों के अनुसार बरामद सिगरेट में कुछ नकली हैं। पुलिस माल को कोतवाली ले आई। खबर लिखे जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
सीओ सिटी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि बरामद माल से संबंधित कुछ विवरण कंपनी से मांगा गया है। कंपनी की ओर से पूरी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें