फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वन्यजीव और पर्यावरण के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक, वनकर्मी सम्मानित

Mon, 28 Apr 2025 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के किशनपुर सेंक्चुरी में एनवायरनमेंट वॉरियर्स संस्था के तत्वावाधान में रेंजर्स ऑफिस प्रांगण कटैया में सोमवार को पर्यावरण योद्धा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 10 से अधिक स्कूलों की बच्चों की क्विज प्रतियोगिता हुई। इसके अलावा 13 वनकर्मियों और 30 वॉचरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल मौजूद रहीं।

विज्ञापन


किशनपुर सेंक्चुरी के कटैया परिसर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में 10 से अधिक स्कूलों के बच्चों की पर्यावरण पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। गोल्डन फ्लावर स्कूल पलिया के बच्चों ने प्रथम, विवेकानंद कॉलेज भीरा ने द्वितीय और इंडियन एकेडमी स्कूल के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वन्यजीवों की सुरक्षा के संबंध में चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। इसमें बच्चों ने पोस्टरों पर दुर्लभ वन्यजीवों की आकृति बनाकर वाहवाही बटोरी। विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 

इन लोगों को किया गया सम्मानित 
कार्यक्रम के दौरान दुधवा नेशनल पार्क कोर जोन की किशनपुर सेंक्चुरी, दुधवा, सठियाना, सोनारीपुर, गैरीफंटा समेत सभी नौ रेंज में तैनात राम गोविंद, श्याम सुंदर, रामलाल, मुन्ना, राम नरेश, संजय, राम भजन, अशोक, कल्लू समेत 30 वॉचरों को प्रशस्ति-पत्र, अंगवस्त्र और साइकिलें देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा किशनपुर सेंक्चुरी के वन्यजीव प्रतिपालक धर्मेंद्र द्विवेदी, रेंजर मोहम्मद अयूब खां, वन्यजीव रक्षक अमित गंगवार समेत 13 वनकर्मियों को वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विधायक और डीएम ने वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बच्चों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी। साथ ही पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए पौधरोपण करने का आह्वान किया गया। संचालन अंबिका प्रसाद और उच्च न्यायालय के अधिवक्ता निखिल शर्मा ने किया। इस मौके पर दुधवा के अधिकारी, वन कर्मी और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें