फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे रंग

Sat, 02 May 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में कलरव चित्रकला प्रतियोगिता में चित्रांकन करते प्रतिभागी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नीलकंठ मैदान स्थित सत्संग हॉल में कलरव पंचम संस्करण के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों और युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम श्री गोकर्ण फाउंडेशन की तरफ से संचालित गोला टूरिज्म संगठन के तत्वावधान में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने किया।
संस्था अध्यक्ष विनायक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के 230 से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रमुख विषय ऐतिहासिक चैती मेला, सावन मेला और श्री गोकर्णनाथ कॉरिडोर रहे। आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि डॉ. यदुलेश मुरारी सक्सेना ने कृषक समाज इंटर कॉलेज की हाईस्कूल टॉपर हृदयांशी सक्सेना को सम्मानित किया। इस दौरान संगठन अध्यक्ष ने हृदयांशी की कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें