फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मरीज को थप्पड़ मारने के आरोप में डॉक्टर की जांच शुरू

Sat, 02 May 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में मरीज को थप्पड़ मारने और तीमारदार से अभद्रता के आरोप के मामले में आखिरकार प्रशासन ने जांच शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने और मामला तूल पकड़ने के बाद स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन ने संबंधित चिकित्सक के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता की ओर से शनिवार को जारी पत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आरोप सही पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।
प्राचार्य ने कहा कि चिकित्सक द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार चिकित्सा क्षेत्र की आचार संहिता और नीति के विपरीत है। आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज को मानसिक रूप से बीमार बताते हुए उसे थप्पड़ मार दिया, जिससे अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें