चैती मेला: चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाले चिकित्सकों का सम्मान
छोटी काशी में ऐतिहासिक मेला चैती के सांस्कृतिक मंच पर हुई गायन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दर्शक देर रात तक गीतों का आनन्द लेते रहे।
चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर डॉ नीलम सक्सेना की अध्यक्षता में हुए जूनियर वर्ग की गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ चेतन वर्मा, शशिबाला रावड़ा और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। पालिका अध्यक्ष और सदस्यों ने चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाली विशिष्ट अतिथि डॉ अंजलीनाथ, डॉ संतोष शुक्ला और डॉ सुनीता पुरवार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मानवी प्रजापति ने तू कितनी अच्छी है ओ मां, अवनीश प्रजापति ने मेरे सपनों की रानी, प्रांशू गुप्ता ने खुदा भी तेरे अंदाज को देखता होगा, तौफीक ने हमारी अधूरी कहानी, अंशिका मिश्रा ने ओ कान्हा अब तो, हसन मिर्जा ने तेरे जैसा यार कहां, आर्षेय त्रिपाठी ने फिर छिड़ी रात बात फूलों की, लकी सिंह ने तू कितनी अच्छी है ओ मां, मयंक ने बाते ये कभी न भूलना, प्रिंस ने आजा तुझको पुकारे मेरे गीत रे और द्वितीय चक्र में जनम जनम का साथ है हमारा तुम्हारा, राजा ने तू जो छू ले प्यार से आराम से मर जाऊं, संगम ने तेरी आंखों के दरिया में उतरना भी जरूरी था, उत्कर्ष सैनी ने न झटको जुल्फ से पानी, अजय कुमार ने मैं तेरे इश्क में गुमराह हुआ, यश गुप्ता ने मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू गाकर समां बांध दिया। द्वितीय राउंड के लिए टॉप टेन में प्रिंस, यश गुप्ता, राजा, संगम, आर्षेय त्रिपाठी, अंषिका मिश्रा, हसन मिर्जा, लकी सिंह, एआर रहमान और अजय कुमार को चुना गया। बाद में प्रथम स्थान टैग नं 15 प्रिंस द्वितीय स्थान टैग नं0 9 आर्षेय त्रिपाठी और तृतीय स्थान टैग नं0 5 अंशिका मिश्रा को मिला। दीनानाथ झा और सुनील कुमार यादव जज रहे।
चैती मेला में आज
नगर के ऐतिहासिक चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर 23 अप्रैल शनिवार को संत निरंकारी सत्संग मंडल का कार्यक्रम रात्रि आठ बजे से।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 26 को
छोटी काशी के ऐतिहासिक चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रमों के शृंखला में 26 अप्रैल को रात्रि आठ बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। संयोजक कनक तिवारी ने बताया कि पदम श्री से विभूषित डॉ सुनील जोगी दिल्ली, डॉ कुवंर बेचैन गाजियाबाद, डॉ कमलेश शर्मा इटावा, कुंवर जावेद कोटा, कविता तिवारी लखनऊ, डॉ अर्जुन सिसौदिया बुलंदशहर, संजीव मिश्रा पीलीभीत, विकास सिंह बाराबंकी कविता पाठ करेंगे।