ग्रामीण बोले- तेंदुए या बाघ ने किया हमला
बालक पर जानवर के हमले का पता चला तो ग्रामीण जुट गए। थाना पुलिस और वन अधिकारियों को सूचना दी गई। ग्रामीण तेंदुए या बाघ के हमले की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जंगली जानवर पूर्व में कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। इसके चलते ग्रामीण खेतों की ओर अकेले जाने से भी डरते हैं। उन्होंने वन विभाग से जानवर को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की। रात में मौके पर पहुंची पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह भी हंगामा किया।
बुधवार को सुबह थाना पुलिस के साथ वन विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को समझाया, तब वे माने और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। वहीं, शारदानगर वन रेंज के रेंजर , पुलिसकर्मी और ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचे। वन विभाग ने जानवर को पकड़ने और पहचान की योजना बनाई है। गांव में काम्बिंग शुरू कर दी है। फिलहाल इलाके में दहशत बनी हुई है।