फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर कॉरिडोर और बायोप्लास्टिक प्लांट का शिलान्यास कर सकते हैं मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छोटी-काशी में शिव मंदिर कॉरिडोर और कुंभी बायोप्लास्टिक प्लांट के शिलान्यास के लिए इसी महीने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हो सकता है। इसके लिए अधिकारियों ने निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर विधायक के साथ कार्यक्रम की योजना पर चर्चा की।
विज्ञापन

छोटी काशी एवं क्षेत्र को विकास की राह पर ले जाने के लिए करीब दो महीने से शिव मंदिर कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है। रोजगार की दिशा में कुंभी में बायोप्लास्टिक प्लांट स्वीकृत हो गया है। सरकार की दोनों महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ शिलान्यास के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को कर सकते हैं।
बुधवार को एएसपी नैपाल सिंह, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, सीओ गवेंद्र गौतम और नायब तहसीलदार सर्वेश यादव ने विधायक अमन गिरि के साथ शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण स्थल को देखा। अधिकारियों ने विधायक के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, सभा स्थल, यातायात प्रबंधन, पब्लिक कॉलेज स्थित हेलिपैड से मुख्यमंत्री को कार्यक्रम स्थल तक लाने के मार्ग, शिव मंदिर परिक्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति की समय अवधि सहित कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।
शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण स्थल और बायोप्लास्टिक प्लांट निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। विधायक ने बताया, शिव मंदिर कॉरिडोर एवं कुंभी में बायोप्लास्टिक प्लांट के शिलान्यास का कार्यक्रम 22 फरवरी को संभावित है। मुख्यमंत्री शिलान्यास के साथ क्षेत्रवासियों को भी संबोधित करेंगे।



निर्माण कार्य की स्थिति देखते हुए कार्यदायी संस्था को दिया निर्देश
शिव मंदिर कॉरिडोर के प्रथम चरण में ध्वस्तीकरण के साथ, रिटेनिंग और बाउंड्रीवाल, पौराणिक शिव मंदिर की सीढ़ियांं एवं धरातल का कार्य तथा समतलीकरण कराया जा रहा है। कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था के जेई और मैनेजर को कार्य में तेजी लाने तथा समतलीकरण का कार्य पूर्ण करते हुए मलबे के ढेर हटाकर रास्तों को ठीक कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें