फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने अंजलि अस्पताल को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। कस्बे के अंजलि अस्पताल को सीएचसी अधीक्षक लालजी पासी ने सील कर दिया है। अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु और उसके बाद बुधवार को प्रसूता की मौत हो गई थी। मामले में सीओ पीके वर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

सिंगाही थाने के मनमदपुर गांव निवासी छोटेलाल की बेटी आरती 25 की शादी चार साल पहले इसी थाने के खैरीगढ़ गांव के रामू यादव से हुई थी। आरती को पहला बच्चा होने वाला था। उसको रविवार को निघासन कस्बे के अंजलि हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां बच्चे की प्रसव के दौरान मौत हो गई। बुधवार को अस्पताल से आरती को लखीमपुर भेजा गया। रास्ते में शारदानगर के पास आरती की भी मौत हो गई थी। नाराज घरवाले आरती के शव को शाम करीब साढ़े सात बजे वापस अस्पताल ले आए और वहां उसे रखकर हंगामा करने लगे। कुछ लोगों ने वहां डॉक्टर का चैंबर भी तोड़ने की कोशिश की थी, जिसे आरती के परिजन ने रोक लिया था।
सीओ पीके वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का मामला होने के कारण मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। सीएचसी अधीक्षक लालजी पासी ने बताया कि अस्पताल को सील कर उसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई है। अस्पताल के अंदर कोई दस्तावेज नहीं मिले थे। पूरा अस्पताल खाली था। दो मरीज अस्पताल में थे। उनकी हालत में सुधार होने के कारण दोनों मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें