फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल से भारत आ रही चरस, ढाई साल में 2.5 क्विंटल पकड़ी जा चुकी

Thu, 18 Dec 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पकड़ी गई चरस: फाइल फोटो।
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। सीमा से लगे नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में चरस की फसल तैयार कर भारतीय महानगरों में भेजी जा रही है। इस काले धंधे में नेपाली पुरुषों के साथ-साथ युवतियों व महिलाओं का कैरियर के रूप में इस्तेमाल हो रहा है। पिछले ढाई वर्ष में नेपाल सीमा पर करीब ढाई क्विंटल चरस पकड़ी जा चुकी है। आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के जिले डोटी, आछाम, बाजुरा, बझांग, बेतड़ी सहित अन्य पहाड़ी जिलों के दुर्गम क्षेत्रों में काला सोना (चरस) की फसल तैयार की जाती है। इसके बाद वहां से नेपाल के तराई क्षेत्र के गोदावरी, धनगढ़ी, अतरिया, महेंद्रनगर, लम्की, टीकापुर, सहित अन्य सीमावर्ती शहरों में भेज कर तस्करों के अड्डों पर जमा किया जाता है।
मौका मिलने पर नेपाली युवक-युवतियों व महिलाओं के जरिये सीमा पार कर भारतीय महानगरों के लिए चरस भेज जाती है। कभी-कभार मुखबिर की सूचना पर उक्त लोगों को पकड़ा जाता है, जबकि असली मालिक इनके हत्थे नहीं चढ़ते। पिछले एक दशक में सीमा से लगे नेपाल के कैलाली व कंचनपुर जिलों में चरस के साथ दर्जनों नेपाली व्यक्ति पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

गौरीफंटा सीमा पर चरस के साथ कई नेपाली युवतियां व महिलाएं भी दबोची जा चुकी हैं, जोकि लखीमपुर खीरी की जेल में 7 से 10 वर्ष की सजा काट रही हैं। वर्तमान में भी नेपाल से चरस की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। कैलाली पुलिस के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ क्षेत्र से चरस आ रही है, जो कि भारत भेजी जा रही है।
विज्ञापन

-
वर्ष 2025 में पकड़े गए लोग
20 जनवरी : कैलाली की अतरिया बाजार से पौन किलो चरस के साथ एक नेपाली पकड़ा गया।
11 फरवरी : भीमदत्त नगर पालिका गांव से नौ किलो चरस के साथ दो नेपाली दाबोचे गए ।

13 फरवरी : 800 ग्राम चरस के साथ बस में बैठे एक वृद्ध को गिरफ्तार किया गया ।

15 फरवरी : गोदावरी नगर पालिका अंतर्गत चार किलो के साथ एक महिला सहित दो लोगों को पकड़ा।

20 मार्च : गोदावरी से 250 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

24 अप्रैल : बंक गांव कंचनपुर से ढाई किलो चरस के साथ होटल मालिक दबोचा गया।

27 अप्रैल : धनगढ़ी बोरा डाड़ी से ढाई किलो चरस सहित एक महिला पकड़ी गई ।

15 जून तिलचौर गांव कंचनपुर से घर से दो किलो चरस के साथ घर मालिक।

25 जुलाई : अतरिया कैलाली जिले के होटल से डेढ़ किलो चरस के साथ चार लोग पकड़े गए ।

30 अगस्त : धनगढ़ी मिलनचौक होटल से छह किलो चरस पकड़ी।

7 दिसंबर : अतरिया में होटल से सात किलो चरस के साथ चार लोग गिरफ्तार किए गए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें