फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएफसी दिलाएगा खीरी के गुड़ को बाजार में पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
थारू हस्तशिल्प के बाद अतिरिक्त उत्पाद के रूप में ओडीपीओ में शामिल किया गया है गुड़
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) में अतिरिक्त उत्पाद के रूप में शामिल गुड़ के उत्पादन को बाजार में पहचान दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए सामान्य सुविधा केंद्र (सीएफसी) प्रोत्साहन योजना लागू की जा रही है। इसकी मदद से गुड़ की टेस्टिंग और पैकेजिंग की व्यवस्था की जाएगी। यहां बता दें कि ओडीओपी में थारू हस्तशिल्प को शामिल किया गया था।
जनपद में चीनी के बाद गुड़ का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। एक हजार से अधिक कोल्हू गन्ना सीजन में गुड़ का उत्पादन करते हैं। बावजूद इसके जनपद में अभी गुड़ की टेस्टिंग और पैकेजिंग तक की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने बताया कि खीरी के गुड़ को बाजार में अपेक्षित पहचान नहीं मिल पा रही है। लिहाजा गुड़ के उत्पादन से लेकर विपणन तक के समस्त कार्यों जैसे कच्चा माल, डिजायन, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता सुधार, अनुसंधान एवं विकास, पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण और पैकेजिंग आदि से संबंधित सुविधाओं के विकास पर जोर दिया जाएगा। सामान्य सुविधा केन्द्र (सीएफसी) प्रोत्साहन योजना के तहत इस केन्द्र की स्थापना के लिए जिला प्रशासन शीघ्र ही विचार विमर्श करके रणनीति बनाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें