फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : हिंदी का सरल पेपर देख विद्यार्थियों के खिले चेहरे

विज्ञापन
वरुण राय
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीबीएसई में शनिवार को जिले के दस परीक्षा केंद्रों पर 12वीं हिंदी का पेपर हुआ। परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरों की मुस्कान इस बात का दावा कर रही थी कि उनका प्रश्नपत्र काफी अच्छा हुआ है, जिसकी पुष्टि परीक्षार्थियों से हुई बातचीत में भी हुई। बता दें कि सीबीएसई में दसवीं की परीक्षाएं 18 मार्च को, जबकि 12वीं की परीक्षाएं चार अप्रैल को समाप्त हो रहीं हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि 12वीं हिंदी की परीक्षा के लिए 1652 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। 1619 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 33 परीक्षार्थियों ने किन्हीं कारणों से परीक्षा छोड़ दी।


पेपर सरल था। प्रश्नपत्र में पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए गए हैं। अच्छे नंबर आने की पूरी उम्मीद है।
कुशाग्र वर्मा

काॅलेज में हिंदी विषय की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया गया था। प्रश्नपत्र देखा तो लगभग सभी सवाल पढ़े हुए आए थे। जिनके जवाब दिए हैं।
अंकित कुमार

इंग्लिशमीडियम काॅलेज होने के बाद भी अध्यापकों ने हिंदी की कैसे तैयारी करें, तमाम तरह के टिप्स दिए थे। इन्हीं टिप्स को ध्यान में रखकर तैयारी की थी। परिणाम आने के बाद कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी

हिंदी को लेकर अलग से कक्षाएं भी आयोजित कराई थीं। होली थी, लेकिन तैयारियों में कोई कमी नहीं रखी। सभी सवालों के जवाब दिए गए हैं।
वरुण

वरुण राय

वरुण राय

वरुण राय

वरुण राय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें