फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेड़ से टकराई बाइक, नाना-नाती की मौत, बेटे की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव नरगड़ा में अपने पुत्र व नाती को बाइक पर बैठाकर बैंक जा रहे व्यक्ति की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

ईसानगर क्षेत्र के गांव नरगड़ा निवासी 50 वर्षीय हीरा होली के त्योहार पर मायके आई अपनी पुत्री व नाती की विदाई की व्यवस्था करने के लिए अपने 30 वर्षीय पुत्र राजकुमार और चार वर्षीय नाती संदीप को लेकर बाइक से ईसानगर स्थित बैंक में पैसे निकलवाने जा रहे थे। इसी दौरान ईसानगर-खमरिया मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आनन-फानन सभी को सीएचसी खमरिया भेजा। वहां डॉक्टरों ने हीरा व उनके नाती संदीप को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें