फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कानूनगो की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। श्यामलाल पुरवा में भूमि की जांच के दौरान महिलाओं द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारी को मारने की धमकी देने के आरोप में कानूनगो की तहरीर पर तीन महिलाओं और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बाजार निवासी अतहर अली की शिकायत पर बृहस्पतिवार को लेखपाल अनुज कुमार शुक्ल और कानूनगो नाथूराम राणा श्याम लाल पुरवा में एक प्लाॅट की जांच करने गए थे। कानूनगो नाथूराम राणा ने तहरीर में बताया कि जांच के दौरान आसिफा पत्नी गुड्डू, निदा पत्नी जुनैद और सना पत्नी नईम तथा चार-पांच अन्य महिलाओं ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए पेट्रोल डालकर मरने और मारने की बात कही। मौके पर हंगामा किया।
पुलिस बल ने पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत किया। थाना प्रभारी हेमंत राय ने बताया महिलाओं का शांतिभंग में चालान किया गया है और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें